रिपोर्ट- ईरान जंग में अमेरिका के 42 एयरक्राफ्ट-ड्रोन तबाह:इसमें एक F-35 भी शामिल, जंग पर कुल ₹2.81 लाख करोड़ खर्च हुए

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। ईरान के खिलाफ चले ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में अमेरिका को बड़ा हवाई नुकसान हुआ है। यूएस कांग्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना के 42 एयरक्राफ्ट-ड्रोन तबाह या गंभीर रूप से डैमेज हुए हैं।

इनमें 6 फाइटर और अटैक जेट हैं। तबाह हुए जेट में 1 एफ-35, 4 F-15E स्ट्राइक ईगल और 1 A-10 थंडरबोल्ट-II शामिल है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पहले ही बता चुका है कि जंग पर उसके कुल 2.81 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

सबसे बड़ा नुकसान ड्रोन कैटेगरी में हुआ है। कुल 25 ड्रोन तबाह हुए हैं। इनमें 24 MQ-9 रीपर और 1 MQ-4C ट्राइटन है। इनके अलावा 11 अन्य विमान भी तबाह या क्षतिग्रस्त हुए हैं।

वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने युद्ध सिर्फ ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमता को कमजोर करने के लिए नहीं किया था, बल्कि तख्तापलट की भी योजना थी।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *