लेडी SDM सरकारी कोठी से गिरफ्तार:राजस्थान-J&K हाईवे की जमीन अधिग्रहण में ₹1.63 करोड़ के गबन का केस, तरनतारन में तैनात थीं

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर।

गुरदासपुर में पट्टी (तरनतारन) पुलिस ने आज (16 मई को) सुबह 7 बजे PCS अधिकारी SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर-राजस्थान हाईवे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के गबन से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है।

जानकारों के अनुसार, अनुप्रीत कौर रंधावा के खिलाफ कुल 1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन का मामला चल रहा था। उस समय अनुप्रीत तरनतारन के पट्टी में तैनात थीं। इसी मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मामले की तफ्तीश अभी जारी है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

यह था पूरा मामला…

  • अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाने का आरोप: PCS अधिकारी अनुप्रीत कौर पर आरोप है कि राजस्थान-जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे के निर्माण के वक्त सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण के दौरान तत्कालीन तरनतारन की SDM डॉ. अनुप्रीत कौर ने उन लोगों को लाभ पहुंचाया, जिनके पास जमीन नहीं थी।
  • 2018 में तत्कालीन SDM ने शिकायत की: जानकारी के अनुसार, पट्टी के पूर्व SDM नवराज सिंह बराड़ ने तत्कालीन DC प्रदीप सभ्रवाल को 5 सितंबर 2018 को इस गबन के संबंध में शिकायत दी थी। आरोप था कि 9 जनवरी 2018 से 11 फरवरी 2019 बीच जमीन अधिग्रहण के एवज में सरकार की ओर से जारी 1 करोड़ 63 लाख की राशि 5 अपात्र लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई।
  • 5 लोगों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए: इन लोगों के नाम अमृतसर में मानांवाला की निवासी जसबीर कौर, तरनतारन में फताहपुर अलगो महमूदपुरा की रहने वाली राजविंदर कौर, कोट दसौंधी मल्ल के निवासी सरताज सिंह, अमृतसर के होशियार नगर में रहने वाले बिक्रमजीत सिंह और कोट दसौंधी मल्ल के निवासी गुरजीत कौर हैं। बराड़ की जांच के आधार पर 5 सितंबर 2019 को थाना सिटी पट्‌टी में मुकदमा नंबर 47 जुर्म 419, 420, 409, 120बी आईपीसी के तहत दर्ज हुआ।
Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *