आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पंजाब में 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की वेबसाइट पर छात्र दोपहर 12:30 बजे से रिजल्ट देख सकेंगे। अगर किसी छात्र को रिजल्ट देखने में परेशानी आती है, तो शिक्षा विभाग की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 95491-61161 जारी किया गया है। इस नंबर पर संपर्क कर छात्र रिजल्ट संबंधी जानकारी ले सकते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह आज रिजल्ट घोषित करेंगे।
2.65 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार करीब 2 लाख 65 हजार छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इन सभी छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा।
Author: Rm Global Tv

