आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को दावा किया है कि ईरान के कट्टरपंथी नेता आखिरकार झुक जाएंगे। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, ट्रम्प ने कहा कि वे ईरान के साथ तब तक सख्ती से पेश आते रहेंगे, जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता।
जब उनसे अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं उनसे तब तक निपटूंगा, जब तक वे समझौता नहीं कर लेते।
इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पज कियान ने कहा था कि ईरान क्षेत्रीय तनाव से निपटने के लिए कई रास्तों पर विचार कर रहा है। इनमें सम्मान और मजबूती के साथ बातचीत भी शामिल है।
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता कई बड़े विवादित मुद्दों में उलझी हुई है। होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी जहाजों की अमेरिकी नाकेबंदी, परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और बैलिस्टिक मिसाइल जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच मतभेद बने हुए हैं।
Author: Rm Global Tv

