आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा शनिवार रात को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर सरबत के भले की अरदास की और वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिया। प्रीति जिंटा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद प्रीति जिंटा ने लंगर हॉल में सेवा भी निभाई। उन्होंने संगतों को लंगर वितरित किया और सेवा भावना के साथ गुरु घर के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रीति जिंटा ने कहा, वाहेगुरु जी का बुलावा आया था, इसलिए हम यहां आए हैं।
उन्होंने बताया कि 11 तारीख को उनकी क्रिकेट टीम का महत्वपूर्ण मुकाबला है और वह टीम की जीत के लिए अरदास करने पहुंची हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वाहेगुरु जी की कृपा से उनकी टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और सभी मैच जीतने का प्रयास करेगी।
Author: Rm Global Tv

