आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। गुरदासपुर में व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर महिला की लाश फर्श पर, जबकि व्यक्ति का शव सोफे पर पड़ा मिला। व्यक्ति की ये दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका था।
बताया जा रहा है कि दंपती में पारिवारिक कलह चल रही थी। घटना रविवार देर शाम को बटाला के हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव कादियां राजपूतां में सामने आई। घटना के वक्त दोनों घर पर अकेले थे। दंपती की 2 बेटियां हैं। जिनमें से एक 9 साल की और दूसरी 7 साल की है। आज दोनों का पोस्टमॉर्टम होगा।
विवाद बना मौत का कारण जानकारी के अनुसार मृतक बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा (42) का अपनी पहली पत्नी हरजदिंर कौर से तलाक हो चुका था। इसके बाद उसने परमशील उर्फ शैली (40) से दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी।
Author: Rm Global Tv

