गोल्डन टेंपल में AI फोटो से बेअदबी:परिक्रमा में चप्पल पहने और नंगे सिर दिखाया; सिख से बोला शख्स- गलती हो गई, छोड़ दो

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। अमृतसर के गोल्डन टेंपल से जुड़ी बेअदबी की AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की फोटो सामने आई है। इसमें तीन लोग- जिनमें से एक लड़का और दो व्यक्तियों को परिक्रमा में चप्पल पहने हुए दिखाया गया है।

इनके सिर पर रुमाला भी नहीं बंधा है। वह एक नई स्कूटी की चाबी हाथ में पकड़कर फोटो खिंचवा रहे हैं। फोटो ‘नंबरदार_बोटहाउस’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई। जिसके बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई।

सिख ने कॉल कर व्यक्ति से सवाल किए तो उसने कहा कि हम इसे डिलीट कर देंगे। हम माफी मांगते हैं, अनजाने में हो गया। छोड़ दो, माफ कर दो। हालांकि ये पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले AI वीडियो बनाकर एक कंकाल को पगड़ी पहनाकर परिक्रमा में दिखाया गया था। वह लंगर हॉल में भी जूते समेत ही लंगर खाता नजर आ रहा था।

इससे पहले भी AI वीडियो बनाकर गाड़ी समेत एक युवक को परिक्रमा में दिखाया गया था। वहीं एक मुस्लिम युवक ने गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में थूककर रील बनाई थी।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *