आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार केस में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उन पर ईडी की नजर लग गई है। ईडी ने उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर दबिश दी है।
सीबीआई की छापेमारी के दौरान भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित आवास और फार्महाउस से भारी मात्रा में कैश और कीमती सामान मिला। बरामदगी में लगभग ₹7.36 करोड़ के करीब कैश, करीब 2.5 किलोग्राम सोना, चांदी के आभूषण (कीमत लगभग ₹2.32 करोड़), 26 लग्जरी घड़ियां (रोलेक्स और राडो जैसे ब्रांड) शामिल थे। इसके अलावा, उनके परिवार के नाम पर 50 से अधिक अचल संपत्तियों के दस्तावेज, मर्सिडीज और ऑडी जैसी लग्जरी कारें, चार हथियार और 108 विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद हुई।
Author: Rm Global Tv

