पठानकोट में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:बस से उतर पैदल गांव जा रही थीं दो महिलाएं, दूसरी महिला भी गंभीर घायल, माधोपुर कैंट के पास हुआ हादसा

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। माधोपुर कैंट के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने पैदल जा रही 2 महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुई एक महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। मृतक महिला की पहचान सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है, जो माधोपुर कैंट की निवासी थी। जबकि, गांव न्यू थरियाल निवासी बंदना शर्मा बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बस अड्डे से पैदल जा रही थी दोनों महिलाएं घायल बंदना शर्मा (निवासी गांव न्यू थरियाल) ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे दोनों अपने निजी काम से रिश्तेदारों के घर गई थीं। अड्डा माधोपुर में बस से उतरने के बाद, वे दोनों पैदल ही अपने गांव की ओर जा रही थीं। जब वे माधोपुर कैंट वाली चढ़ाई पर पहुंचीं, तो माधोपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ा घायल बंदना शर्मा के मुताबिक बाइक की टक्कर के बाद वे दोनों बेहोश हो गईं। इसी दौरान उसका बेटा अभिनंदन मौके पर पहुंच गया और उसने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिमरनजीत कौर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि, उसका ईलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *