आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर आधारित वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को लेकर उनके परिवार ने भी विरोध जता दिया है। लॉरेंस बिश्नोई के परिवार ने इस सीरीज के कंटेंट, इसके निर्माण की प्रक्रिया और रिलीज होने के समय पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
परिवार का साफ कहना है कि यह सीरीज न केवल तथ्यों से परे है, बल्कि न्यायिक प्रणाली और पंजाब की गौरवशाली संस्कृति का भी अपमान करती है। उनका कहना है कि जब तक कोर्ट से फैसला नहीं आ जाता तब तक इस पर रोक होनी चाहिए।
परिवार का कहना है कि वेब सीरिज बनाने के लिए न तो परिवार से परमिशन ली गई है और न ही सरकार से। लॉरेंस के चाचा रमेश बिश्नोई का कहना है कि फिल्म के प्रोड्यूसर पर इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
Author: Rm Global Tv

