सांसद अमृतपाल सिंह का NSA खत्म:अजनाला केस में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी कोर्ट में पेशी, अमृतसर पुलिस मांगेगी रिमांड

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को आज अजनाला थाने पर हमले के मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम 21 अप्रैल को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची थी, जहां अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए के तहत बंद थे।

हालांकि उनकी एनएसए के तहत नजरबंदी कल 22 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद अब पुलिस इस पुराने मामले में आगे की कार्रवाई तेज कर रही है। अमृतपाल सिंह के वकील एडवोकेट ऋतुराज सिंह ने बताया कि NSA समाप्त हो चुका है, लेकिन FIR नंबर 39 के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। इस मामले में धारा 307 समेत कई गंभीर आरोप दर्ज हैं।

उनके अनुसार, इस केस में शामिल अन्य सहयोगियों की पहले ही अदालत में पेशी हो चुकी है, जबकि अब अमृतपाल सिंह की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जाएगी। आज होने वाली सुनवाई के दौरान पुलिस अदालत से अमृतपाल सिंह की रिमांड की मांग करेगी, ताकि अजनाला केस में उनसे पूछताछ की जा सके और जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *