अमेरिका-शख्स ने अपने 7 बच्चों समेत 8 की हत्या की:सभी की उम्र 1 से 11 साल थी; पत्नी को भी गोली मारी, हालत गंभीर

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट शहर में एक शख्स ने 8 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक इनमें से 7 उसके ही बच्चे थे। अमेरिका में इस साल की यह सबसे बड़ी मास शूटिंग की घटना मानी जा रही है।

CNN के मुताबिक यह घटना रविवार सुबह 6 बजे (स्थानीय समय के मुताबिक) वेस्ट 79वीं स्ट्रीट के 300 ब्लॉक में हुई। आरोपी का नाम शमार एल्किंस (31 साल) है।

पुलिस ने बताया कि 7 बच्चों को घर के अंदर गोली मारी गई, जबकि एक बच्चे को छत पर गोली लगी, जब वह जान बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रहा था।

हमले में असॉल्ट-स्टाइल हथियार का इस्तेमाल किया गया। इसे घरेलू विवाद से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान जयला एल्किंस (3), शायला एल्किंस (5), कायला प्यू (6), लैला प्यू (7), मरकेडॉन प्यू (10), सारियाह स्नो (11), खेडारियन स्नो (6) और ब्रेलॉन स्नो (5) के रूप में की है। इस हमले में 13 साल का लड़का भी घायल हुआ, जो जान बचाने के लिए घर से भागा और छत से कूद गया।

श्रेवेपोर्ट पुलिस के मुताबिक मारे गए बच्चों में तीन लड़के और पांच लड़कियां थीं, जिनकी उम्र 3 से 11 साल के बीच थी। इनमें सात सगे भाई-बहन और एक उनका कजिन था। हमले में दो महिलाएं भी घायल हुईं, जिनमें से एक आरोपी की पत्नी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। इसके बाद वह दूसरे घर गया, जहां उसने आठ बच्चों और एक अन्य महिला को गोली मारी। दूसरी महिला, जो मारे गए आठवें बच्चे की मां थी, उसकी हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *