विधायक के भाई ने दिखाई दलेरी, लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे युवक को किया काबू

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। शहर के संगलपुरा रोड पर स्थित गली में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे एक लुटेरे को विधायक के भाई ने अन्य लोगों की सहायता से काबू किया। इसके बाद पकड़े गए लूटेरे को थाना सिटी पुलिस के हवाले कर दिया। उधर थाना सिटी की पुलिस ने अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।
जानकारी देते हुए विधायक के भाई केपी सिंह पाहड़ा ने बताया कि इस रास्ते से अकसर ही लोग आते जाते रहते है। इसी दौरान शुक्रवार को एक युवती पैदल चली आ रही थी। इसी दौरान एक लुटेरा आया, जिसने युवती के चुनरी खींचकर उसे जमीन पर गिरा दिया। उसकी गले में पहनी हुई चैनी लगाने की कोशिश की, जब वह चैनी उतारने में कामयाब नहीं हो सका तो वह उसका मोबाइल फोन लेकर फरार होने लगा। इसी दौरान युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उन्होंने अन्य लोगों की सहायता से लुटेरे को काबू किया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लुटेरे को अपने हिरासत में लिया। जबकि युवती का फोन उसे वापिस कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था खराब होती जा रही है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। जिससे लोग डर सहम का माहौल में से गुजर रहे है। सरकार को इसके लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *