आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। जालंधर के रहने वाले पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम ने अपने फेमस सांग तू बलदी सौ बार, असीं इक्क बार नीं बदले को कुत्ते की आवाज में गवाया। इसका वीडियो 14 अप्रैल को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। हालांकि मास्टर सलीम ने इसे अपने आफिशियल अकाउंट पर अपलोड नहीं किया है।
मास्टर सलीम अभी पंजाबी सिंगर नछतर गिल के सांग की मिमिक्री के विवादों से नहीं उभरे थे कि उनका सोशल मीडिया पर ये दूसरा वीडियो आ गया है। मास्टर सलीम के इस वीडियो पर तीखी टिप्पणियां भी मिल रही हैं। यूजर्स ने लिखा कि हमें मास्टर सलीम से यही उम्मीद थी।
जिस सांग पर मिमिक्री करवाई, वो हिट ट्रैक
मास्टर सलीम वीडियो में जालंधर के ही कुत्ते की आवाज निकालने वाले दीपक तिल्ली के साथ नजर आ रहे हैं। तिल्ली कुत्ते की आवाज निकालने के लिए जाने जाते हैं और मिमिक्री आर्टिस्ट हैं। जिस सांग पर मास्टर सलीम ने मिमिक्री करवाई है, वो उनका हिट सांग ट्रैक रहा है। वीडियो में मास्कर सलीम गाते हुए और दीपक तिल्ली उनके पीछे इसी गीत को कुत्ते के भौंकने के अंदाज में पेश करते नजर आते हैं।
यूजर बोले- इन्हीं कारनामों के चलते तो नछतर गिल गालिया दे रहा
हमेशा विवादों में रहने वाले मास्टर सलीम ने सोशल मीडिया पर ये नया कारनामा किया है। पहली बार है जब किसी कलाकार ने अपने हिट सांग को कुत्ते के अंदाज में पेश किया है। फैंस जहां इसका मजा ले रहे हैं वहीं कह रहे हैं कि हमें पहले ही पता था कि सलीम ने कोई अच्छा काम नहीं करना है। सिंह दमन नाम के एक यूजर ने लिखा कि ये क्या है? सिमरजीत नाम के यूजर ने लिखा कि इन्हीं कारनामों के चलते तो आज भी नछतर गिल गालिया दे रहा है।
Author: Rm Global Tv

