सिंगर बब्बू मान के शो में पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर का हंगामा:जर्मनी मिलने पहुंची, बोलीं-सिक्योरिटी ने धक्के दिए, ब्रेस्ट छुई, इंसाफ न दिलाया तो नुकसान होगा

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। पंजाबी सिंगर बब्बू मान के जर्मनी शो में पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने हंगामा किया, लेकिन सिक्योरिटी ने उसे रोक दिया। एन्फुलेंसर की पहचान अलीजा सहर के तौर पर हुई है। अलीजा ने 10 अप्रैल को वीडियो शेयर कर आरोप लगाते हुए दावा किया कि बब्बू मान की सिक्योरिटी में लगे लोगों ने उसकी ब्रेस्ट पर हाथ लगाया। उसके साथ हुई बदसलूकी के लिए सिक्योरिटी गार्ड से बब्बू मान जवाब मांगें।

अलीजा ने कहा कि मैं बब्बू मान की डाइ हार्ट फैन हूं। मैं 6 अप्रैल को फ्रैंकफर्ट में हुए शो में बब्बू मान से मिलने के लिए गई थी लेकिन सिक्योरिटी ने उसको गलत ढंग से छुआ। वह बब्बू मान के साथ मिल भी नहीं पाईं जिससे उनका दिल टूट गया है। वीडियो पर बात करते-करते ही अलीजा रोने लगती हैं। कहती हैं कि सिंगर बब्बू मान से उसे इंसाफ की उम्मीद है।

बब्बू मान ने शो में हुए किसी भी हंगामे के बारे में कोई सूचना नहीं दी है। पंजाबी गायक का यह लाइव कॉन्सर्ट 6 अप्रैल, 2026 की रात को जर्मनी में आयोजित किया गया था। यह शो उनके यूरोप टूर का एक प्रमुख हिस्सा था, जिसमें हजारों की संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *