आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। गुरदासपुर में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले से जुड़ी बताई जा रही है। रणजीत सिंह के चाचा हरविंदर सिंह मल्ली को जिला कॉम्प्लेक्स में यह बात कही गई।
दरअसल, 22 और 23 फरवरी की रात को कसबा दोरांगला के गांव आदियां स्थित चेक पोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवान अशोक कुमार और एसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में आतंकी कनेक्शन सामने आया था।
मुठभेड़ में हुई थी आरोपी रणजीत सिंह मौत
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आईएसआई आतंकी संगठन के इशारे पर गांव आदियां के रणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह और दिलावर सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया था। 25 फरवरी को पुलिस मुठभेड़ में आरोपी रणजीत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसमें सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह भी घायल हुए थे।
अब इस मामले में नया मोड़ आया है। रणजीत सिंह के चाचा हरविंदर सिंह मल्ली ने बताया कि शनिवार को जब वह रणजीत सिंह के मामले में जिला कॉम्प्लेक्स गए थे, तब उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गुरबख्श सिंह बताया और रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में बात करने की इच्छा जताई।
हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने फोन करने वाले को जिला कॉम्प्लेक्स में मिलने को कहा। इसके बाद कोर्ट में एक व्यक्ति आया, जिसे वह नहीं जानते थे। उस व्यक्ति ने खुद को नवा पिंड झावर का बताया, जहां इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह का घर है।
बाद में उस व्यक्ति ने कैंटीन से फोन किया और मुलाकात के दौरान रणजीत सिंह को इंसाफ दिलाने के बारे में सवाल किया। हरविंदर सिंह ने जवाब दिया कि मामला कोर्ट में चल रहा है। फिर उस उक्त व्यक्ति ने कहा कि उसे इंसाफ नहीं मिलेगा, तो मैने अपना फोन रिकार्डिंग पर लगा दिया
गुरबख्श सिंह बोला- आप कहो तो इंस्पेक्टर को गोली मार दे
जिसके बाद उन्होंने कहा कि आप कहो तो हम इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह को गोली मार दे। तो मैंने कहा कि हम कौन होते हैं किसी को सजा देने वाले कोर्ट है और भगवान इंसाफ देंगे। फिर उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से गुरमीत सिंह को मारने का प्लान बना रहे हैं आप से एक बार पूछा था।
इस पर उसने कहा कि वह ऐसा कुछ भी न करें और अगर कोई ऐसा प्लान बना रहा है तो उसे भी रोक दे। एसे रणजीत सिंह को इंसाफ नहीं मिलेगा उलटा हम भी अपराधी बन जाए गए।
SSP बोले- उन्होंने पहले क्यों नहीं बताया
इस सबंध में एसएसपी आदित्य ने कहा कि अगर हरविंदर सिंह मल्ली को कोई आदमी मिले हैं तो उन्होने पुलिस को हैंडओवर क्यों नहीं किए। अगर सीआईए इंचार्ज गुरमीत सिंह की बात करें तो उनको पहले थर्ट हैं ,बाकी इस मामले को लेकर वह जांच करेंगे।
Author: Rm Global Tv

