अमृतसर पुलिस ने ड्रग स्मगलिंग माड्यूल किया बेनकाब:4.13 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, यूरोप के ड्रग्स हैंडलर्स से जुड़े तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग माड्यूल को ध्वस्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 4.13 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का सीधा संपर्क यूरोप स्थित हैंडलर्स और जेल में बंद अपराधियों से था। ये नेटवर्क पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों में ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था। अभी आरोपितों की पहचान नहीं बताई गई है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले भी एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर थाना सुलतानविंड, अमृतसर में दर्ज कर ली है। आगे की जांच जारी है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और अन्य शामिल सदस्यों को भी पकड़ने में सफलता मिल सके।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *