हिमाचल सरकार का यू-टर्न, एंट्री फीस ₹100 की:पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ के लोगों को भी ‘कंसेशनल पास’ मिलेंगे, 5KM के दायरे में सुविधा

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंजाब और हरियाणा में विरोध के बाद एंट्री टैक्स की नई दरें तय कर दी हैं। इसे लेकर एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने मंगलवार देर शाम एक सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, 12 सीटर तक के सभी पैसेंजर व्हीकल के लिए एंट्री टैक्स घटाकर 100 रुपए कर दिया गया है।

इसके अलावा, सरकार ने टोल बैरियर के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निवासियों को ‘कंसेशनल पास’ की सुविधा देने का निर्णय लिया है। बड़ी बात यह है कि पूर्व में ‘कंसेशनल पास’ की सुविधा केवल हिमाचल वासियों को ही थी, लेकिन अब टोल बैरियर के आसपास रहने वाले पड़ोसी राज्यों के लोगों को भी यह सुविधा मिलेगी।

इससे पड़ोसी राज्यों के लोगों को भी महंगे टोल से राहत मिलेगी। हिमाचल के साथ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की सीमाएं लगती हैं। लिहाजा, बॉर्डर एरिया के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले इन राज्यों के लोगों को कंसेशनल पास की सुविधा मिलने वाली है। सरकार ने हिमाचल में रजिस्टर्ड लाइट मोटर व्हीकल (LMV) कमर्शियल वाहनों (टैक्सी) को भी छूट प्रदान की है।

पहले, 70 से बढ़ाकर 170 रुपए की थी एंट्री फीस

राज्य सरकार ने एक महीना पहले पांच-सीटर वाहनों की एंट्री फीस 70 रुपए से बढ़ाकर 170 रुपए और छह से 12-सीटर वाहनों की एंट्री फीस 110 रुपए से बढ़ाकर 130 रुपए कर दी थी। पंजाब और हरियाणा में इसका जबरदस्त विरोध हुआ। इसके बाद पंजाब सरकार ने भी हिमाचल के वाहनों पर एंट्री फीस लगाने के संकेत दे दिए थे। दोनों राज्यों में टकराव की स्थिति पनपती जा रही थी।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *