घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, दुकानदारों में दहशत का बना माहौल
आर एम ग्लोबल टीवी
गुरदासपुर। गुरदासपुर शहर के बाटा चौक में स्थित पंजाब वॉच हाउस के शोरूम पर सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हालांकि घटना के दौरान कोई जानी माली नुकसान नहीं हुआ है । उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी पार्टी के साथ मौके पर आ पहुंचे। इसके साथ ही पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के अध्यक्ष रमन बहल और नगर कौंसिल के प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा घटना स्थल पर पहुंचे। घटना को लेकर दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी देते हुए दुकान मालिक मदनलाल ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपनी दुकान पर आए हुए थे। दुकान पर वह और उनका एक मुलाजिम था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सब पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनकी दुकान की तरफ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी हनुमान चौक की तरफ फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस घटना से भले ही कोई जाने वाली नुकसान नहीं हुआ है लेकिन दुकानदारों में इस घटना को लेकर सहल का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर पूरा विश्वास है कि ऐसी हरकत करने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ में जरूर आ जाएंगे। उधर घटना की जानकारी मिलते घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने दुकान मालिक के बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर पहुंचे एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जब से सत्ता में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, तब से लोगों का रात के साथ-साथ अब दिन के समय भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि यह घटना बड़ी ही दुखदाई घटना है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है। डीआईजी नानक सिंह ने आश्वासन दिलाया है कि जल्द ही दहशत का माहौल पैदा करने वाले इन्हें शरारती तत्वों को पकड़ा जाएगा।
Author: Rm Global Tv

