टीवी में दिखाए हुए विज्ञापनों पर मत जाइए। खिलाड़ी और सेलिब्रिटी बनने के बाद सप्लीमेंट की ऐड करते हैं और लोगों को भ्रमित करते हैं
आर एम ग्लोबल टीवी
गुरदासपुर। डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित ने बताया कि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो बच्चों के हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में सहायक होता है। बच्चों की हाइट पर उनके जीन, बैलेंस डाइट, फिजिकल एक्टिविटी और नींद जैसे कई कारक प्रभाव डालते हैं। इसलिए दूध को एक संपूर्ण पोषण का हिस्सा मानते हुए, इसे अन्य हेल्दी आदतों के साथ जोड़ा जाना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा लंबा और हेल्दी बने, तो केवल दूध पर निर्भर न रहें। उसे बैलेंस डाइट दें, फिजिकल एक्टिविटी में शामिल करें और भरपूर नींद दिलाएं। इसके लिए आप डाइटिशियन या डॉक्टर से सलाह भी ले सकते हैं।यह सच है कि दूध के साथ ज्यादा मीठा या चॉकलेट पाउडर मिलाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे दूध का पोषण कम हो सकता है। टीवी में दिखाए हुए विज्ञापनों पर मत जाइए। खिलाड़ी और सेलिब्रिटी बनने के बाद सप्लीमेंट की ऐड करते हैं और लोगों को भ्रमित करते हैं। कितने सालों से यह विदेशी कंपनियां भारत में दूध के सप्लीमेंट बेचकर करोड़ों रुपया हिंदुस्तान से बाहर ले जा रहे हैं यदि उनके सप्लीमेंट में इतना ही दम है तो क्यों नहीं 10 20 ही सही खिलाड़ियों को गोद ले और उनका सप्लीमेंट से पालन पोषण करके उनकी योग्यता साबित करें और यह साबित करें कि योग्य बनने से पहले सप्लीमेंट लेना और सेलिब्रिटी बनने के बाद पैसे लेकर लोगो को भ्रमित करने से बचें।
विस्तार में:
चीनी की अधिकता:
चॉकलेट पाउडर में आमतौर पर चीनी होती है, और दूध में पहले से ही प्राकृतिक चीनी (लैक्टोज) होती है।
कैलोरी बढ़ना:
अतिरिक्त चीनी मिलाने से दूध में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ने और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि मधुमेह.
पोषक तत्वों की कमी:
ज्यादा मीठा या चॉकलेट पाउडर मिलाने से दूध में मौजूद कुछ पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो सकता है, और यह आपके शरीर के लिए उतना फायदेमंद नहीं रह जाता है.
अन्य स्वास्थ्य समस्याएं:
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि ज्यादा चीनी का सेवन हृदय रोग और फैटी लिवर जैसी समस्याओं से जुड़ा हो सकता है.
इसलिए, दूध को बिना किसी अतिरिक्त मीठे या चॉकलेट पाउडर के पीना सबसे अच्छा है, या यदि आप चाहें तो बहुत कम मात्रा में मिलाएं.
Author: Rm Global Tv

