कुलगाम में पानी जमा, श्रीनगर में सबसे ठंडी रात:राजस्थान-एमपी में शीतलहर, 13 राज्यों में घना कोहरा; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

आर एम गोलबल टीवी

गुरदासपुर। जम्मू-कश्मीर में तेज सर्दी शुरू हो चुकी है। गुरुवार को पहलगाम में सबसे कम -3.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। श्रीनगर में -1.9°C के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात रही। कुलगाम में पेड़ों की टहनियों पर बर्फ जम गई।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज से शीतलहर का असर और तेज होगा। दोनों राज्यों के 22 शहरों में गुरुवार को तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया। सबसे कम फतेहपुर में 4.3°C और करौंदी में 6.8°C रहा।

सर्दी का असर दक्षिण भारत में भी दिखाई दे रहा है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू में तापमान 9.6°C पर पहुंच गया है।

वहीं, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल समेत उत्तर भारत के 13 राज्यों में आज घने कोहरे का अलर्ट है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *