आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। सोनीपत में गन्नौर और राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार दोपहर पंजाब के युवक-युवती ने आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और शरीर के हिस्से रेलवे ट्रैक पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोककर स्टेशन मास्टर और जीआरपी को सूचना दी।
मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों के बिखरे हिस्सों को एकत्रित किया। हालात ऐसे थे कि दोनों की पहचान करना मुश्किल हो गया। घटनास्थल पर मिले मोबाइल फोन के बैक कवर में छिपी सिम से पुलिस को अहम सुराग मिला। सिम की कॉल डिटेल के आधार पर दोनों की पहचान पंजाब के पठानकोट निवासी सपना और कमल के रूप में हुई। दोनों ने सुबह गन्नौर में एक परिचित के कमरे पर पहुंचकर शादी करने की बात बताई थी। इसके बाद बाजार जाने की बात कहकर वहां से निकल गए थे।
Author: Rm Global Tv

