पंजाब में आज बंद रहेंगे 850 आम आदमी क्लिनिक:मरीजों को होगी परेशानी; संगरूर में भूख हड़ताल करेंगे कर्मचारी, पक्का करने की मांग

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। पंजाब में 850 से अधिक आम आदमी क्लिनिकों की स्वास्थ्य सेवाएं आज ठप रहेंगी। लंबित मांगों को लेकर ‘आम आदमी क्लिनिक सांझा फ्रंट, पंजाब’ के बैनर तले काम करने वाले मेडिकल अधिकारियों, फार्मेसी अधिकारियों और क्लीनिकल असिस्टेंटों ने संगरूर में रोष प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है।

वहीं, कर्मचारियों की ओर से जिला स्तर पर भी रोष प्रदर्शन और भूख हड़ताल की जाएगी। क्लिनिक बंद रहने से प्रदेश के हजारों मरीजों को इलाज और मुफ्त दवाइयों की सुविधा नहीं मिल पाएगी।

बता दें कि मांगों को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कई बार बैठकें हो चुकी हैं। इनमें मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया और सैद्धांतिक सहमति मिलने के बावजूद अब तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार की अनदेखी के चलते उन्हें यह कड़ा कदम उठाना पड़ रहा है। प्रदेश भर के कर्मचारी संगरूर में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालेंगे और भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *