कनाडा के गुरुद्वारे में भिड़े 2 गुट, पगड़ियां उतरीं:कमेटी पर कब्जे को लेकर टकराव; पहले बहसबाजी फिर एक-दूसरे को जड़े थप्पड़

कनाडा में हैमिल्टन के गुरुद्वारों में 2 गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई। उनमें धक्कामुक्की हुई, थप्पड़ चले और पगड़ियां तक उतर गईं।

घटना से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए हैं। जिसमें लोग एक-दूसरे का गला पकड़ते, थप्पड़ मारते और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं।

हैमिल्टन स्थित इस गुरुद्वारा शहीदगढ़ साहिब के बाबा तजिंदर सिंह ने कहा कि गुरु घर के भीतर ही जूते-चप्पल चलने जैसे हालात बन गए, जो शर्मनाक हैं।

इस पूरे विवाद के पीछे कमेटी पर कब्जा करने और गोलक के पैसों का प्रबंधन माना जा रहा है। दो दिन पहले किचनर में भी प्रबंधक कमेटियों के बीच विवाद हो चुका है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *