आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पठानकोट में गन पॉइंट पर ड्राइवर से XUV छीनने वाले मुख्य आरोपी सहित 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 2 आरोपियों पवन और राहुल भट्टी को गुरदासपुर व पुनीत शर्मा को अमृतसर से गिरफ्तार किया। वहीं, मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ छीना को गुजरात के बड़ोदरा से गिरफ्तार किया गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार अमृतसर में पुनीत शर्मा के हवाले कर खुद ट्रेन में बैठकर गुजरात भाग गया था। पुलिस ने कार को अमृतसर से बरामद किया और तकनीकी ट्रेल के जरिए सुरजीत छीना का पीछा कर उसे बड़ोदरा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ छीना निवासी अमृतसर पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, पवन उर्फ पानी पहले पहलवानी करता था और बाद में बाउंसर बन गया।
इसी दौरान वह इन आरोपियों के संपर्क में आया, जो पहले से ही पेशेवर अपराधी हैं। उनके साथी राहुल भट्टी पर भी NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। सभी नशे के आदी हैं।
Author: Rm Global Tv

