अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन का खतरा:नेशनल इंस्टिट्यूट की रिसर्च, 85% क्षेत्र संवेदनशील; रूट के करीब सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। अमरनाथ यात्रा के रास्ते पर बड़े हादसे का खतरा है। जम्मू-कश्मीर में 35 किमी लंबे बालटाल-अमरनाथ-पंजतरनी-पोथपत्री मार्ग के करीब 85% हिस्सा भूस्खलन के लिए संवेदनशील है। किसी बड़े नुकसान से बचने के लिए सुरक्षा उपाय जरूरी हैं।

जम्मू स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हाइड्रोलॉजी के अध्ययन में 16.2% क्षेत्र को बेहद संवेदनशील और 68.1% को मध्यम संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। तेज बारिश, बादल फटने, कमजोर चट्टान और सड़क निर्माण से ढलानें अस्थिर हो रही हैं। शोधकर्ताओं ने 1994 से 2024 के बीच बालटाल घाटी में 45 मिमी से अधिक बारिश की 54 घटनाएं दर्ज कीं। इनमें 15 मानसून के दौरान हुईं।

2022 में गुफा के पास बादल फटने से 16 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2025 में भूस्खलन में करीब 500 श्रद्धालु फंस गए थे।

अमरनाथ गुफा समुद्र तल से 3,800 मीटर (12,000 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। पिछले दो दशकों में हर साल यहां औसतन 3 से 4 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *