कनाडा का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर बना गोल्डी बराड़:डेढ़ करोड़ से ज्यादा का इनाम रखा, सिद्धू मूसेवाला का मर्डर भी करवाया था

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत कई मामलों में भारत में वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर कनाडा ने 2.5 लाख कनाडाई डॉलर (करीब 1.62 करोड़ रुपए) का इनाम घोषित किया है।

यह इनाम उसे पकड़वाने में मदद करने वाली पुख्ता जानकारी देने वाले को मिलेगा। भारत से फरार गोल्डी कनाडा के मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में भी अब टॉप पर है।

कनाडा के BOLO प्रोग्राम ने गुरुवार को इनाम का ऐलान किया। यह प्रोग्राम पुलिस के साथ मिलकर फरार अपराधियों को पकड़ने में मदद करता है। इनाम की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब अमेरिकी जांच एजेंसी FBI भी गोल्डी को अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर चुकी है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *