बठिंडा में DIG और SSP ने थानों की औचक चेकिंग:कैंट और कोतवाली थाने का रिकॉर्ड खंगाला, सीसीटीवी व सुरक्षा व्यवस्था की जांच, अलर्ट रहने के निर्देश

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। बठिंडा जिले में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। विशेष अभियान ‘नाइट डोमिनेशन’ (Night Domination) के तहत बठिंडा रेंज के डीआईजी हरजीत सिंह (IPS) और एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने बुधवार देर रात को थाना कैंट और थाना कोतवाली पहुंचे। यहां दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने थानों के दैनिक कामकाज, लंबित मामलों से जुड़े आधिकारिक रिकॉर्ड और मालखाने की स्थिति का गहनता से जायजा लिया। अधिकारियों ने थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को भी चेक किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी कैमरे सुचारू रूप से काम कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जाए और रिकॉर्ड को पूरी तरह अपडेट रखा जाए।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *