आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन तीन दिन के भारत दौरे पर सोमवार को मुंबई पहुंचे। दोनों का स्वागत सचिन तेंदुलकर ने किया। इस दौरान विलियम और केट ने मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में गली क्रिकेट भी खेला।
दोनों 17 नवंबर को होने वाले अर्थशॉट प्राइज समारोह में शामिल होंगे। इसके अगले दिन यानी 18 नवंबर को वे दिल्ली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
विलियम और केट का यह दूसरा आधिकारिक भारत दौरा है। इससे पहले दोनों अप्रैल 2016 में भारत आए थे।
Author: Rm Global Tv

