पठानकोट से गनपॉइंट पर लूटी XUV गुरदासपुर जाती दिखी:पंजाब और J&K में हाईअलर्ट; हमले की आशंका पर खुफिया एजेंसियां भी चौकन्नी

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर पठानकोट शहर के डाउनटाउन इलाके से गनपॉइंट पर सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद खुफिया एजेंसियों ने हाई-अलर्ट जारी किया है।

शुरुआती अलर्ट में कार के कठुआ की ओर जाने की सूचना दी गई थी, लेकिन बाद में एसएसपी पठानकोट ने स्पष्ट किया कि गाड़ी गुरदासपुर की दिशा में जाती देखी गई है।

कार के इस्तेमाल किसी संभावित हमले में किए जाने की आशंका के चलते पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस अलर्ट पर है। पठानकोट से जम्मू तक नेशनल हाईवे और इंटर-स्टेट बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पीसीआर जम्मू की ओर से जारी अति-आवश्यक चेतावनी के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने गनपॉइंट पर ड्राइवर का अपहरण कर लिया और कार समेत उसे डाउनटाउन पठानकोट से कठुआ की ओर ले जाने की सूचना दी गई।

अलर्ट में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर PB35AA-9902 बताया गया है। इसमें सभी संबंधित अधिकारियों और पुलिस इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही कहा गया है कि उक्त वाहन या उससे संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पीसीआर रियासी को सूचित किया जाए। लूटी गई XUV500 बमियाल के रहने वाले एक व्यक्ति की बताई जा रही है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *