आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कम उम्र में ही कर ली थी. उनके पिता भी एक नामी सिंगर थे. अब खानदान की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सोनू निगम के बेटे निवान ने भी अपना सिंगिंग करियर शुरू करने का फैसला लिया है. दिवाली के खास मौके पर सोनू निगम और उनकी पत्नी मधुरिमा ने इस बात की घोषणा की है. उन्होंने शॉर्ट फिल्म स्लाइड के साथ अपने इस सिंगिंग के सफर की शुरुआत की है.
अब बेटे के करियर की इस शुरूआत से सोनू निगम की फैमिली काफी खुश है और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए निवान को बधाई दी है और लोगों का आशीर्वाद मांगा है. उन्होंने निवान के अब तक के सिंगिंग सफर पर बात की है.
Author: Rm Global Tv

