अमृतसर में दिवाली की रात युवक की हत्या:2 गोलियां लगने से ASI भी घायल; सोने के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। अमृतसर में दिवाली की रात 2 गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं वहां मौजूद ASI के पैर में भी 2 गोलियां लगने से वह भी घायल हो गए।

उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरूआती जांच में सामने आया कि सोने के लेन-देन के विवाद के बीच गोलियां चलाई गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले की विस्तृत जानकारी आनी बाकी है।

सोने के लेन-देन को लेकर झगड़ा शुरू हुआ जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच सोने के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों ही पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इससे विवाद बढ़ता गया।

युवकों ने गोलियां चलाईं, एक युवक की मौत कुछ देर बाद मौके पर मौजूद युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस फायरिंग में प्रताप सिंह नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग के दौरान ASI को लगी गोली जिस वक्त फायरिंग हुई, पुलिस थाना बी डिवीजन के एएसआई हरनेक सिंह भी मौके पर मौजूद थे। फायरिंग के दौरान उनके पैर में दो गोलियां लगीं। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

ACP बोले- विवाद की जांच की जा रही इस मामले में ACP रविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और गोली चलाने वाले युवकों की भूमिका की जांच की जा रही है। थाना बी डिवीजन की पुलिस को जांच सौंपी गई है।

 

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *