हिमाचल में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, चंबा और कांगड़ा में कांपी धरती; घरों से बाहर निकले लोग

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह की शुरुआत के साथ धरती में हुई इस हलचल ने एक बार फिर हिमालयी क्षेत्र की भूकंपीय संवेदनशीलता की ओर ध्यान खींचा है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई।

भूकंप सुबह 6 बजकर 59 मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन के भीतर करीब 15 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। कांगड़ा और चंबा क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियों के मद्देनजर यह घटना एक बार फिर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दे रही है। उल्लेखनीय है कि कांगड़ा और चंबा में पिछले कुछ सालों से लगातार भूकंप के छोटे झटके दर्ज किए जा रहे हैं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *