परविंदर झोटा की डेडबॉडी रात 12 बजे चंडीगढ़ भेजी गई:कत्ल के 24 वें दिन पोस्टमॉर्टम होगा; सबूत बने परिवार-सरकार के समझौते की वजह

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। मानसा के नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा का आज (6 नवंबर) PGI चंडीगढ़ में पोस्टमॉर्टम होगा। मानसा सिविल अस्पताल की मोर्चरी से रात गुरुवार 12 बजे परविंदर झोटा के पार्थिव शरीर को PGI चंडीगढ़ रवाना किया गया।

‘सतनाम वाहेगुरु’ का जाप करते हुए झोटा के पार्थिव शव को मोर्चरी से बाहर निकाला गया। इसके बाद आधुनिक सुविधाओं से लैस आईसीयू, वेंटिलेटर और फ्रीजर वाली एंबुलेंस में पार्थिव शरीर को रखकर चंडीगढ़ भेजा गया।

इससे पहले बुधवार रात को झोटा के पिता भीम सिंह व इंसाफ कमेटी का सरकार से समझौता हो गया। सरकार ने उन्हें झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर को सरकारी नौकरी और 2 करोड़ का मुआवजा देने का भरोसा दिया।

समझौते को लेकर कई सवाल उठे कि उन्होंने CM भगवंत मान और DGP गौरव यादव के इस्तीफे की मांग क्यों छोड़ दी?। क्या सरकारी नौकरी और 2 करोड़ लेकर समझौता कर दिया?। सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ी है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *