आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब आएंगे। वह संगरूर के फगुवाल में इंसाफ रैली के जरिए कांग्रेस के चुनावी समर का आगाज करेंगे। इंसाफ रैली के बाद राहुल गांधी का मानसा जाकर झोटा के परिवार से मिलने का कार्यक्रम भी है।
हालांकि, झोटा के पिता ने सार्वजनिक तौर पर कह दिया है कि वह इंदिरा गांधी और बेअंत सिंह के परिवार से हरगिज नहीं मिलेंगे।
गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस के लिए राहुल गांधी का यह दौरा विधानसभा चुनाव की तैयारियों से ठीक पहले बूस्टर डोज के तौर पर देखा जा रहा है।
Author: Rm Global Tv

