अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन की वोटिंग आज:रिपब्लिकन पार्टी हारी तो ट्रम्प 2 साल पावरलेस प्रेसिडेंट रहेंगे; संसद में बिल पास कराना मुश्किल होगा

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर।

अमेरिका में आज मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग होगी। भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे मतदान शुरू होगा। इन चुनावों में अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और उच्च सदन सीनेट की 35 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव के ठीक दो साल बाद मिडटर्म चुनाव कराए जाते हैं। इसमें संसद की सीटों और कुछ राज्यों में गवर्नर के पदों के लिए मतदान होता है।

फिलहाल ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के पास संसद के दोनों सदनों में बहुमत है। अगर पार्टी इनमें से किसी एक सदन में भी बहुमत खो देती है, तो ट्रम्प के लिए अपने एजेंडे से जुड़े कानून पास कराना मुश्किल हो जाएगा।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *