आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पंजाब में दिवाली के बाद अकाली दल और BJP के बीच गठबंधन का ऐलान हो सकता है। दोनों के बीच फिलहाल सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है। BJP 45 से 50 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दिल्ली और चंडीगढ़ में 2027 में NDA सरकार बनने की बात कही थी। जिसके बाद गठजोड़ तय माना जा रहा है।
BJP से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक गठबंधन फाइनल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बठिंडा का दौरा करेंगे। जहां बड़ी रैली में वह इस गठबंधन का ऐलान करेंगे।
Author: Rm Global Tv

