आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पंजाब में 2027 के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) आज दोपहर 12 बजे उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। CM भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की मीटिंग के बाद इसकी घोषणा की।
हालांकि इससे पहले शनिवार यानी आज फिर PAC की मीटिंग होगी। AAP की पहली लिस्ट में 15 उम्मीदवार हो सकते हैं। जिनमें सरकार में मंत्री, लगातार 2 बार के MLA और हाल ही में लगाए हलका इंचार्जों के नाम हो सकते हैं। हालांकि CM या पार्टी ने अभी इसको लेकर कुछ नहीं कहा है। वहीं पार्टी में 30 से 40 विधायकों के टिकटें काटे जाने की अटकलें भी हैं।
जानिए, केजरीवाल के घर मीटिंग में क्या हुआ शुक्रवार को दिल्ली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, पार्टी नेता सत्येंद्र जैन और जैस्मिन शाह शामिल हुए।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़े। इस मीटिंग में पार्टी के सर्वे, मंत्रियों-विधायकों और हलका इंचार्जों के पिछले रिकॉर्ड के बारे में चर्चा की गई। पार्टी के इंटरनल सर्वे में उनकी स्थिति के बारे में भी विचार किया गया।
Author: Rm Global Tv

