झोटा की हत्या के 17 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं:मानसा में मांगें पूरी होने तक अड़ा परिवार, CBI की जांच अटकी

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के 17 दिन बाद भी उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। परविंदर का शव मानसा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में फ्रीजर में रखा हुआ है। परिवार की सहमति नहीं मिलने के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अटकी हुई है।

वहीं, जांच अपने हाथ में लेने के दूसरे दिन ही CBI ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई ले जाने की व्यवस्था करने के संबंध में सिविल अस्पताल के एसएमओ को पत्र लिखा था। अस्पताल प्रबंधन ने शव को रेफर करने की प्रक्रिया भी पूरी कर दी थी, लेकिन परिवार के इनकार के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। अब पोस्टमार्टम में हो रही देरी से CBI की जांच रिपोर्ट तैयार करने में भी मुश्किलें आने की आशंका जताई जा रही है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *