झोटा हत्याकांड के बाद मेडिकल स्टोरों की जांच तेज:बठिंडा में 52 हजार दवाएं जब्त; केमिस्ट कर चुके नारकोटिक्स दवाओं का कारोबार बंद

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले के बाद पंजाब में नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर कार्रवाई और निगरानी तेज होती दिखाई दे रही है। इसी बीच बठिंडा में पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीमें मेडिकल स्टोरों की जांच के लिए फील्ड में उतरी हुई हैं।

पिछले 5 दिनों से चल रही जांच के दौरान मेडिकल स्टोरों से 28 तरह की करीब 52 हजार ब्रांडेड दवाएं जब्त की गई हैं। दूसरी ओर पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने हैबिट फार्मा और नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की खरीद-बिक्री बंद कर दी है।

जोनल ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी कमल कंबोज के अनुसार बठिंडा जिले में करीब 2,080 मेडिकल स्टोर संचालित हैं। जिला पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीमें पिछले 5 दिनों से इन स्टोरों की जांच कर रही हैं। टीमों में पुलिस कर्मचारियों के साथ ड्रग इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *