आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को हुई हत्या के 14 दिन बाद भी परिवार को इंसाफ का इंतजार है। परिवार ने मांगें पूरी होने तक शव का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं कराने का फैसला लिया है। उधर, पंजाब सरकार जायज मांगें मानने का दावा कर रही है, जबकि इंसाफ कमेटी का कहना है कि 14 मांगों में से अभी केवल दो पर ही आधिकारिक पत्र मिला है।
इसी गतिरोध के बीच मंगलवार, 27 अक्टूबर को एक्शन कमेटी संघर्ष की अगली रणनीति पर मंथन करेगी। कमेटी शहरवासियों को राहत देने के लिए धरने के दौरान एक तरफ का रास्ता खोलने की संभावना है। वहीं, 28 अक्टूबर को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की अपील पर पंजाब के गुरुद्वारों में इंसाफ के लिए अरदास की जाएगी।
परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए मानसा के बरनाला-सिरसा रोड पर परिवार और एक्शन कमेटी का धरना जारी है। मंगलवार को संघर्ष के 14 दिन पूरे हो गए। धरने के कारण आम लोगों की आवाजाही और व्यापार प्रभावित होने की शिकायतें सामने आई हैं।
Author: Rm Global Tv

