आर एम गोलबल टीवी
गुरदासपुर। चंडीगढ़ में सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के पूर्व स्टूडेंट नैतिक खंडेलवाल (17) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर कर दिया। चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल की टीम ने सेक्टर-50 के जंगल में कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक गैंगस्टर को भी पकड़ा गया है, जो पुलिस की गाड़ी में बैठा है।
पुलिस जांच में सामने आया था कि नैतिक की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पंजाब इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक पुलिसकर्मी के बेटे मनमीत सिंह उर्फ मन का नाम सामने आया है।
उसे बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल के नेटवर्क से जुड़ा शूटर बताया जा रहा है। पुलिस जांच के मुताबिक, नैतिक की हत्या उसी के साथ पड़ रहे अर्श ने मारपीट का वीडियो वायरल करने पर करवाई थी। अर्श मनमीत को अपना भाई बताता है।
शुक्रवार को रंजिश रखने वाला स्टूडेंट अर्श शूटर मन के साथ नैतिक की पहचान करने आया था। इसके बाद नैतिक पर फायरिंग की गई। एक गोली ऑटो चालक के कंधे और दूसरी नैतिक की छाती में लगी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान नैतिक की मौत हो गई थी।
Author: Rm Global Tv

