परविंदर झोटा की मौत पर भावुक हुए दिलजीत दोसांझ:लाइव सेशन में फैंस के सवालों के जवाब देते हुए बोले-एक गाने से नशा नहीं खत्म होगा, जागरूकता जरूरी

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ बीते कल देर शाम सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ लाइव रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब बेहद बेबाकी और संजीदगी से दिए।

लाइव सेशन के दौरान जब फैंस ने उनसे पंजाब के मौजूदा हालातों और नशामुक्ति पर गाने बनाने की मांग की,तो दिलजीत ने अपनी राय स्पष्ट रूप से रखी। वहीं सिख कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के सवाल पर दिलजीत काफी भावुक नजर आए।

फैंस द्वारा नशे के खिलाफ गाना गाने की अपील पर दिलजीत ने कहा कि नशे के खिलाफ पहले से ही कई बेहतरीन गाने मौजूद हैं। उनका मानना है कि किसी एक गायक के महज एक गाना गा देने से रातों-रात समाज में कोई बड़ा बदलाव नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि जागरूकता लोगों के जीवन में पहले से ही है और कई कलाकारों ने इस मुद्दे पर बहुत प्यारे संदेश दिए हैं। दिलजीत ने उन सभी कलाकारों का धन्यवाद किया जो पहले से ही इस विषय पर काम कर चुके हैं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *