आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पंजाब विधानसभा का 6 दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू होगा। 27 अक्टूबर तक चलने वाले सत्र में नशा, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर हंगामा होने के आसार हैं। सत्र की शुरुआत दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने से होगी, जबकि विपक्ष नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या, नशा तस्करी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर सकता है। इस दौरान पांच रिपोर्ट और तीन प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।
आम आदमी पार्टी सरकार का फोकस केंद्र की बीजेपी सरकार पर रहेगा। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। विपक्ष ने नशा तस्करी रोकने में सरकार की कथित नाकामी, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घेराबंदी की तैयारी की है। कांग्रेस मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग उठा सकती है।
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा कह चुके हैं कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को जवाबदेही से बचने नहीं दिया जाएगा। परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला भी सदन में उठने की संभावना है। इसके अलावा विपक्ष तुरबंजारा के मजदूर गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामले में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को घेर सकता है।
Author: Rm Global Tv

