अमित शाह 20 अक्टूबर को फिर पंजाब आएंगे: 20 दिन में दूसरा दौरा; मानसा में झोटा के परिवार से मिलेंगे, फिर गुरदासपुर भी जाएंगे

आर एम ग्लोबल टीवी
गुरदासपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर आएंगे। BJP नेता रवनीत बिट्टू ने यह जानकारी दी है। उनका 20 दिन में यह दूसरा दौरा होगा। वे मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद गुरदासपुर जाएंगे, जहां पर विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिलेंगे।

मानसा में मेडिकल स्टोर संचालक ने 13 अक्टूबर को नश का विरोध करने पर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके ठीक दो दिन बाद 15 अक्टूबर की रात को श्री हरगोबिंदपुर साहिब क्षेत्र के माड़ी पन्नवां गांव में ड्रग्स बेचने का विरोध करने पर विक्रमजीत सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इससे पहले वे 30 सितंबर को जालंधर आए थे। वह भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन समारोह में शामिल हुए थे और नशे के खिलाफ रैली को संबोधित किया था

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *