लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड की दी सुपारी:गुरदासपुर में लड़कों ने पीटकर मार डाला; पकड़े जाने पर बोली- मैंने हाथ-पैर तोड़ने के पैसे दिए थे

आर एम ग्लोबल टीवी

गुरदासपुर। गुरदासपुर में एक लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड को सुपारी देकर इतना पिटवाया कि उसकी मौत हो गई। लड़की के अपने बॉयफ्रेंड के अलावा कुछ और लड़कों के साथ संबंध थे। इस बाद का पता युवक को चल गया था, और वह लड़की को छोड़ना चाहता था।

जब लड़की को इस बात का पता चला तो उसने बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान उसने पैसे देकर कुछ दूसरे लड़कों को भी बुला लिया, जिन्होंने बॉयफ्रेंड को इतना पीटा कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

जब लड़की को उसके बॉयफ्रेंड के मर्डर के आरोप में पकड़ा गया तो उसने पूछताछ में पुलिस से कहा- मैंने केवल हाथ-पैर तोड़ने के लिए उन लड़कों को पैसे दिए थे। उसका सिर फोड़कर मार डालने के लिए नहीं।

गुरदासपुर के SP ने बताया है कि इस मामले में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया गया है। लड़की 16 साल की नाबालिग है और पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी लड़कों को जेल भेजा जाएगा।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *