पाकिस्तान में पुलिस चौकी के पास आत्मघाती हमला:13 की मौत, पाकिस्तानी तालिबान ने जिम्मेदारी ली; इस साल 900 से ज्यादा आतंकी हमले हुए

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को आत्मघाती हमला हुआ। डेरा इस्माइल खान जिले में सड़क किनारे बनी पुलिस चौकी को निशाना बनाया गया। पुलिस के मुताबिक, हमलावर विस्फोटकों से भरे वाहन में आया और चौकी के पास पहुंचकर धमाका कर दिया।

धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं। करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमले के कुछ देर बाद आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने इसकी जिम्मेदारी ली। इस संगठन को अफगानिस्तान के तालिबान का समर्थन हासिल है।

पाकिस्तान में जनवरी से अगस्त तक 990 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इनमें 1,129 लोगों की मौत हो चुकी है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *