शहनाज गिल और जय रंधावा पहुंचे गोल्डन टेंपल:गुरु घर में नतमस्तक हुए; इश्कनामा की सफलता के लिए वाहेगुरु का किया शुकराना

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। पंजाबी फिल्म इश्कनामा की सफलता के बाद अभिनेता जय रंधावा और अभिनेत्री शहनाज गिल अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकने पहुंचे। दोनों कलाकारों ने सोमवार रात अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीरें साझा कीं।

गुरु घर में नतमस्तक होकर उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए वाहेगुरु का शुकराना अदा किया। फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स के बाद दोनों कलाकार आशीर्वाद लेने अमृतसर पहुंचे।

शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में सफेद सूट पहना हुआ है, सिर पर दुपट्टा ओढ़े वह हाथ जोड़कर श्रद्धा भाव में नजर आ रही हैं। वहीं, जय रंधावा जींस-टीशर्ट में फिल्म के रियल किरदार निम्मा के साथ गुरु घर में नतमस्तक दिखाई दिए।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *