पंजाब पुलिस का ASI वीडियो बना नहर में कूदा:7 लोगों का नाम लिया, कहा- महिला से गलत शिकायत करवाई, वापस लेने ₹35 लाख मांगे

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर।

पंजाब पुलिस के ASI ने फिरोजपुर फीडर नहर में छलांग लगा दी। कूदने से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें महिला समेत सात लोगों के नाम का जिक्र किया। ASI ने कहा मेरी पत्नी ने हाल ही में बटाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-11 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

चुनाव के दौरान विरोधी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के भाई ने एक महिला के साथ कथित ऑडियो यूट्यूब पर वायरल कर दी। इसके बाद गलत शिकायत दर्ज करवाई और फिर शिकायत वापस लेने के लिए 30 से 35 लाख रुपए की मांग की।

इससे मुझे गहरा मानसिक आघात पहुंचा और मेरी काफी बदनामी हुई। ASI गुरदियाल सिंह बटाला के रहने वाले थे। मामले में एसपी (डी) मनजीत सिंह ने बताया कि गुरदियाल सिंह की पत्नी सरबजीत कौर के बयान के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नहर में ASI की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *