आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नए-नए ट्रेंड्स का फायदा साइबर अपराधी उठाने लगे हैं। इन दिनों इंटरनेट पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का नाम तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर युवाओं में काफी उत्सुकता है। लेकिन साइबर ठगों ने लोगों के इसी उत्साह को ठगी का नया हथियार बना लिया है।
लुधियाना पुलिस ने आम जनता को इस नए फ्रॉड से बचाने और जागरूक करने के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो जारी किया है। 42 सेकेंड के इस वीडियो में पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने विस्तार से बताया है कि कैसे एक छोटी सी गलती लोगों को कंगाल बना सकती है।
कैसे काम करता है यह नया स्कैम
पुलिस के मुताबिक साइबर ठग लोगों को वॉट्सऐप पर एक मैसेज भेज रहे हैं। इस मैसेज में युवाओं को आकर्षित करने वाली बातें लिखी होती हैं जैसे देश की पुकार सिस्टम बदलने का समय आ गया है और युवाओं के लिए बड़ी अपॉर्चुनिटी । इसके साथ ही मैसेज में ‘कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करने की अपील की जाती है और नीचे एक लिंक दिया होता है।
Author: Rm Global Tv

